Advertisement

लाड़ली बहनों के लिए डबल खुशी! महिला दिवस से पहले खाते में आ सकती है 22वीं किस्त Ladli Behna Yojana 22th installment

Ladli Behna Yojana 22th installment : मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है! ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana) के तहत हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये की किस्त इस बार तय समय से पहले ही आ सकती है। आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को इस योजना की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होती है, लेकिन कई बार त्योहारों या खास मौकों पर सरकार इसे पहले भी भेज चुकी है। इस बार भी ऐसा ही हो सकता है।

क्यों पहले आ सकती है 22वीं किस्त

पिछले साल भी कई बार त्योहारों के कारण योजना की किस्त तय तारीख से पहले ट्रांसफर हुई थी। उदाहरण के लिए:

  • महाशिवरात्रि के कारण 10वीं किस्त 1 मार्च को आई थी
  • चैत्र नवरात्रि / गुड़ी पड़वा के चलते 5 अप्रैल को 11वीं किस्त आई
  • लोकसभा चुनाव के कारण 4 मई को 12वीं किस्त ट्रांसफर हुई
  • शारदीय नवरात्रि के मौके पर 5 अक्टूबर को 17वीं किस्त आई थी।

अब मार्च में महिला दिवस (8 मार्च) और होली (25 मार्च) दो बड़े मौके हैं। खासकर महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए, सरकार इस बार भी 10 तारीख से पहले राशि भेज सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Also Read:
Maiya Samman Yojana New Payment List Out Maiya Samman Yojana New Payment List: 38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी!

कब तक आ सकती है लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त

पिछली बार महाशिवरात्रि के कारण सरकार ने किस्त को 1 मार्च को भेज दिया था। अब मार्च में महिला दिवस भी आ रहा है, तो हो सकता है कि सरकार इस बार 8 मार्च से पहले ही लाड़ली बहनों को तोहफा दे दे।

अगर ऐसा हुआ तो ये बहनों के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा। कई बार सरकार त्योहारों या विशेष मौकों पर महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के फैसले लेती रही है। इसलिए संभावना है कि इस बार भी कुछ ऐसा हो सकता है।

महाराष्ट्र में 8 मार्च को मिलेंगे पैसे

मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में भी लाड़ली बहना योजना काफी लोकप्रिय हो गई है। यहां सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि 8 मार्च, महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इसकी जानकारी खुद महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने दी।

Also Read:
DA Hike 2025 DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका! महंगाई भत्ते में सिर्फ 2% की होगी बढ़ोतरी?

अब सवाल ये है कि क्या मध्यप्रदेश सरकार भी महिला दिवस के मौके पर ही किस्त भेज सकती है? इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा

अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं तो इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होना चाहिए
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
  • महिला की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए
  • किसी भी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं
  • महिला या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए
  • परिवार के पास 5 एकड़ से कम खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।

कितना पैसा मिलता है

लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये महिलाओं के खाते में आते हैं। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपने छोटे-छोटे खर्च खुद संभाल सकें। अब तक महिलाओं को 21 किस्तों का फायदा मिल चुका है और अब 22वीं किस्त का इंतजार है।

Also Read:
HOME LOAN HOME LOAN: होम लोन ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, RBI का बड़ा तोहफा, EMI पर मिलेगा फायदा

किस्त के लिए अपना खाता चेक करते रहें

अगर आप इस योजना से जुड़ी हैं तो समय-समय पर अपना बैंक खाता चेक करती रहें। खासकर इस बार, क्योंकि सरकार 10 मार्च से पहले भी पैसे भेज सकती है। हालांकि, आधिकारिक ऐलान का इंतजार जरूर करें।

लाड़ली बहनों के लिए बड़ा तोहफा

सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। खासतौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को इससे बड़ी राहत मिल रही है। अगर इस बार महिला दिवस के मौके पर किस्त जल्दी आती है, तो ये बहनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

अब बस इंतजार है सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा का! जब भी कोई अपडेट आएगा, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।

Also Read:
eKYC राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर: जल्दी करे ये काम! वरना नहीं मिलेगा फ्री राशन eKYC

Leave a Comment